शिक्षामित्रों ने मांगा 12 माह का मानदेय
सुल्तानपुर, सितम्बर 29 -- सुलतानपुर,संवाददाता उत्तर प्रादेशीय प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ ने शिक्षामित्रों से सम्बंधित छह सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। संगठन के जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय ने 11 महीने के स्थान पर 12 महीने का मानदेय दिए जाने तथा शिक्षामित्रों की सेवानिवृत्ति उम्र 60 साल से बढ़ाकर 62 साल किए जाने को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिले में शिक्षा मित्र पिछले 25 वर्षों से शिक्षा विभाग में सेवा दे रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें स्थायी नहीं किया गया है।महामंत्री पवन कुमार ने मांग की है कि सभी टेट पास शिक्षा मित्र को सहायक अध्यापक पद पर समायोजित कर और शेष शिक्षा मित्रों का मानदेय बढ़ाकर प्रशिक्षित वेतनमान दिया या जाए और उन्हें स्थायी कर शिक्षक का दर्जा द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.