सोनभद्र, सितम्बर 28 -- सोनभद्र। प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ जनपद सोनभद्र ने शिक्षामित्रों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में शिक्षामित्रों की समस्याओं का सहानुभूतिपूर्वक संज्ञान लेते हुए शीघ्र समाधान की मांग की गई है। संघ ने मांग की है कि शिक्षामित्रों का नियमितीकरण करते हुए वेतनमान एवं अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएं। इसके साथ ही विशेष टीईटी में शिक्षामित्रों को शामिल करने, सेवानिवृत्ति की आयु 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष करने तथा चिकित्सीय अवकाश की सुविधा प्रदान करने की मांग की गई है। ज्ञापन में 3 जनवरी 2025 के शासनादेश के अनुपालन में शिक्षामित्रों की तीनों चरणों की स्थानांतरण प्रक्रिया तत्काल शुरू कराने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। यह भी पढ़ें- शिक्षक पद ...