शिक्षामित्रों ने नियमित नियुक्ति की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
गोरखपुर, सितम्बर 17 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। शिक्षामित्र शिक्षक पात्रता एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रामदयाल यादव के नेतृत्व में शिक्षामित्रों ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इसमें टेट/सीटेट उत्तीर्ण शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक पद पर नियमित नियुक्ति देने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि 25-26 वर्षों से अल्प मानदेय पर सेवा दे रहे हैं और अब पात्रता की अंतिम शर्त पूरी कर चुके हैं। नॉन-टेट शिक्षामित्रों को विभागीय टेट परीक्षा में शामिल करने की मांग भी की गई। इस दौरान विनोद यादव, नंद कुमार सिंह, अनिल शर्मा, पूनम भारती, सुषमा भारती समेत अन्य शिक्षामित्र मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- टीईटी सीटीईटी पास शिक्षामित्रों की शिक्षक पद पर नियुक्ति की मांग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.