मिर्जापुर, मार्च 8 -- मिर्जापुर। नगर के सिटी क्लब के सभागार में रविवार को उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के सदस्यों ने मानदेय में वृद्धि किए जाने पर जिले के जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार वर्मा ने की। जिले भर से जुटे शिक्षामित्रों ने मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल,चुनार अनुराग सिंह और मझवा विधायक सुचिश्मिता मौर्या का अभिनंदन किया।इस अवसर पर तीनों विधायकों ने शिक्षमित्रों को उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में निरंतर प्रयास करने का भरोसा दिलाया। संघ के अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल ने अतिथियों के प्रति आभार जताया। इस मौके पर संघ के प्रदेश संगठन मंत्री श्रीराम द्विवेदी,उपाध्यक्ष अजय सिंह,जिला संयोजक डाक्टर भारती,राम अनुज मौर्य,राजकुमार सिंह, अकरम आजाद,रामफल बिंद,विश्वनाथ,कमलेश...