शिक्षामित्रों ने की मुख्यमंत्री से पद को नियमित करने की मांग
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 30 -- खीरी टाउन। शिक्षामित्रों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर शिक्षामित्र पद को नियमित कर भविष्य सुरक्षित करने की मांग की है। खीरी टाउन निवासी शिक्षामित्र अतुल जोशी ने बताया कि मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा गया है कि सरकार द्वारा शिक्षामित्रों के मानदेय में बढ़ोतरी और कैशलेस इलाज की सुविधा का निर्णय सराहनीय है। पत्र में कहा गया है कि बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षामित्रों ने कठोर परिश्रम से प्राथमिक शिक्षा को सुधारने का काम किया है। नौनिहालों के जीवन में शिक्षा की रोशनी दिखाने वाले शिक्षामित्र आज खुद अंधकार और आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। शिक्षामित्रों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि उनकी योग्यता और लंबे अनुभव को देखते हुए उनके पद को नियमित किया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.