शिक्षामित्रों को बढ़े हुए मानदेय के प्रदान किए गए डेमो चेक
पीलीभीत, मई 6 -- पीलीभीत। गांधी प्रेक्षागृह में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षामित्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षामित्र को बढ़े हुए मानदेय के चेक प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के बाबा गंभीर दास सभागार में उत्तर प्रदेश के शिक्षामित्र सम्मान समारोह को संबोधित किया। सजीव प्रसारण एलईडी के माध्यम से जिलेभर के शिक्षामित्रों को दिखाया गया। शिक्षामित्र सम्मान समारोह की शुरुआत जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. दलजीत कौर, बीएसए रोशनी सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, बरखेड़ा विधायक स्वामी जयद्रथ उर्फ प्रवक्तानंद , पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान, ललौरीखेड़ा के ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह गंगवार, मरौरी की ब्लॉक प्रमुख सभ्यता देवी वर्मा, डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.