बरेली, अप्रैल 29 -- बरेली। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों के मानदेय में बढ़ोतरी के लिए शासन से ग्रांट जारी कर दी गई है। राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा के निर्देश पर अब अप्रैल माह से शिक्षामित्रों को प्रतिमाह 18,000 रुपये मानदेय दिया जाएगा। इससे पहले उन्हें 10,000 रुपये प्रतिमाह मिलते थे। विभागीय अधिकारियों को मानदेय का भुगतान समय पर करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही हर माह की 5 तारीख तक संबंधित विवरण पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करने को कहा गया है। प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष कपिल यादव ने बताया कि जनपद में वर्तमान में 2,828 शिक्षामित्र कार्यरत हैं, जिन्हें इस बढ़ोतरी से हर माह करीब 8,000 रुपये अतिरिक्त लाभ मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...