गौरीगंज, मई 5 -- अमेठी, संवाददाता। बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत जनपद के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों के सम्मान एवं बढ़े हुए मानदेय वितरण के शुभारंभ के अवसर पर गौरीगंज स्थित जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षामित्र, जनप्रतिनिधि एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान गोरखपुर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया। जिसमें शिक्षामित्रों का मानदेय 10 हजार से बढ़ाकर 18 हजार किए जाने की घोषणा का प्रसारण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, डीएम संजय चौहान, एसपी सरवणन टी, सीडीओ पूजा साहू, गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, बीएसए संजय तिवारी तथा डीआईओएस डॉ. राजेश कुमार द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.