लखनऊ, दिसम्बर 9 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। राज्य सरकार ने शिक्षामित्रों की लम्बे समय से चली आ रही मांग को पूरा कर दिया है। मंगलवार को शिक्षामित्रों के मूल विद्यालय में वापसी के साथ-साथ स्थानांतरण-समायोजन के आदेश जारी कर दिए गए। इसके तहत मूल विद्यालय में वापसी से लेकर स्थानांतरण या समायोजन की सारी कार्यवाही ऑफलाइन ही होगी। प्रदेश में 1 लाख 45 हजार 495 शिक्षा मित्र हैं, जिनमें से करीब 40 हजार शिक्षामित्रों को इसका लाभ मिलेगा। इनमें सबसे ज्यादा वे महिला शिक्षामित्रों को लाभ मिलेगा, जो विवाह के बाद दूसरे जिलों में चली गई हैं। शासनादेश के अनुसार जिलों में तैनात सभी शिक्षामित्रों से पहले चरण में इसके लिए शासन द्वारा बनाए गए एक प्रारूप पर विकल्प अथवा सूचनाएं प्राप्त की जाएंगी। उन विकल्पों अथवा सूचनाओं का परीक्षण अथवा मूल्यांकन के बाद मूल विद्याल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.