औरैया, अप्रैल 23 -- कुदरकोट, संवाददाता। कुदरकोट क्षेत्र के रामपुर खास स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। निरीक्षण के दौरान सामने आया कि विद्यालय में तैनात शिक्षकों की अनुपस्थिति के चलते पूरा संचालन केवल एक शिक्षामित्र के भरोसे चल रहा है, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। विकास खंड एरवा कटरा के अंतर्गत आने वाले इस विद्यालय में तीन अध्यापकों की तैनाती है, लेकिन मौके पर केवल एक शिक्षामित्र ही मौजूद मिलीं। हैरानी की बात यह रही कि शिक्षामित्र विद्यालय परिसर के बाहर रसोइया के साथ पेड़ की छांव में बैठी नजर आईं, जबकि कक्षाओं में बच्चों की पढ़ाई व्यवस्था अव्यवस्थित दिखी। पूछताछ में शिक्षामित्र ने बताया कि प्रधानाचार्य और सहायक अध्यापक छुट्टी पर हैं। हालांकि, जब इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी से जानकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.