शिक्षामित्रों के चयन की 2143 फाइलें गायब, पूर्व पटल सहायक पर केस
मैनपुरी, सितम्बर 26 -- बेसिक शिक्षा विभाग से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां शिक्षामित्र चयन की फाइलें गायब हो गई। जिले में 2169 शिक्षामित्र का चयन किया गया था, मगर हैरानी की बात यह है कि वर्तमान में पटल सहायक के पास मात्र 26 फाइलें ही हैं। डीएम के निर्देश पर कार्यालय के सेवानिवृत्त पटल सहायक के विरुद्ध कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बेसिक शिक्षा विभाग मैनपुरी में 2169 शिक्षामित्रों का चयन किया गया था। विभाग के पास वर्तमान में इनमें से मात्र 26 शिक्षामित्रों के चयन की फाइलें ही सुरक्षित हैं। कुछ शिक्षामित्रों का मामला कोर्ट में चल रहा है। कोर्ट ने शिक्षामित्रों के चयन की फाइलें तलब की हैं। विभाग के पास फाइलें उपलब्ध न होने के कारण विभागीय अधिकारी कोर्ट में जवाब नहीं दे पा रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.