शिक्षामित्रों की सेवा अवधि 62 साल करने की मांग तेज
लखनऊ, मई 22 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाताशिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाए जाने के बाद अब वह अपनी सेवा अवधि 62 साल किए जाने की मांग कर रहे हैं। बड़ी संख्या में शासन स्तर पर शिक्षामित्रों की ओर से प्रत्यावेदन दिया जा रहा है। परिषदीय प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों की सेवानिवृत्त आयु 62 साल है, ऐसे में वह अपनी भी सेवा अवधि बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। अब शासन की ओर से स्कूल राज्य परियोजना निदेशालय से इस पर आख्या व जवाब देने के आदेश दिए गए हैं।अब राज्य परियोजना निदेशालय के अपर राज्य परियोजना निदेशक प्रेम रंजन सिंह की ओर से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने-अपने जिलों से संबंधित प्रकरण पर तत्काल शासन को आख्या भेजें। यह भी पढ़ें- बढ़ती ही जा रही प्रोन्नति की प्रतीक्षा, किस उत्साह से दें विद्यार्थियों को शिक्षा फिलहाल मानदेय बढ़ाए ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.