सिद्धार्थ, मई 6 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। शिक्षामित्र प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था की अहम कड़ी हैं और उनके योगदान को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। सरकार उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने और आर्थिक मजबूती देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। मुख्यमंत्री इस विषय को गंभीरता से ले रहे हैं और लगातार सकारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। ये बातें सांसद जगदंबिका पाल ने मंगलवार को लोहिया कला भवन में आयोजित शिक्षामित्र सम्मान एवं मानदेय वितरण समारोह में कहीं।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इससे पूर्व गोरखपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के संबोधन ने उपस्थित शिक्षा मित्रों में उत्साह का संचार किया। यह भी पढ़ें- शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़कर 18 ह...