शिक्षामित्रों की विभागीय टीईटी सहित अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन
लखीमपुरखीरी, जुलाई 24 -- आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन ने अपर मुख्य सचिव को ज्ञापन देकर शिक्षामित्रों की मांगों पर तुरंत कार्रवाई की मांग की है। प्रांतीय उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष संजय मिश्र की अगुवाई में सौंपे गए इस ज्ञापन में बताया गया कि प्राथमिक विद्यालयों में पिछले 24 वर्षों से लगातार सेवा दे रहे शिक्षामित्रों की मूलभूत सुविधाओं पर ध्यान देना आवश्यक है। संघ ने मांग उठाई है कि जो शिक्षामित्र पात्रता परीक्षा टीईटी उत्तीर्ण नहीं हैं, उनके लिए शासनादेश के क्रम में विभागीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन कराया जाए। इसके साथ ही शिक्षामित्रों के आकस्मिक अवकाश को 11 से बढ़ाकर नियमित शिक्षकों की तरह 14 दिन करने और चिकित्सीय अवकाश, महिला शिक्षामित्रों के लिए बाल्य देखभाल अवकाश की सुविधा लागू करने की अपील की गई है। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.