मैनपुरी, मई 8 -- मैनपुरी। आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से समस्याओं को लेकर बीएसए को ज्ञापन सौंपा गया है। बीएसए से शिक्षामित्रों की विभिन्न समस्याओं का जल्द निराकरण करने की मांग की गई। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सनत कुमार पांडेय के नेतृत्व में शुक्रवार को शिक्षामित्रों ने बीएसए दीपिका गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि शिक्षामित्रों की समस्याएं जटिल हैं, जिनका निराकरण कराया जाए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनपद में शिक्षामित्रों के मूल विद्यालय वापसी स्थानांतरण समायोजन प्रक्रिया को अन्य जनपदों की तरह प्रथम चरण को जल्द पूरा किया जाए। जिले में अवशेष शिक्षामित्रों के समरकैंप मानदेय की धनराशि का भुगतान भी जल्द कराया जाए। यह भी पढ़ें- ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा बीएसए ने मांगों को पू...