शिक्षामंत्री का फूंका गया पुतला
गंगापार, जुलाई 23 -- दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के रानीगंज चौराहे पर प्रदर्शन किया एवं शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंककर विरोध जताया। भाकियू नेताओं ने आरोप लगाया कि छात्रों की लोकतांत्रिक आवाज को दबाने के लिए बल प्रयोग किया गया, जो कि अलोकतांत्रिक है। कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज कर सरकार ने युवाओं की भावनाओं को आहत किया है। संगठन ने घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई तथा छात्रों के साथ न्याय और शिक्षा मंत्री के तत्काल इस्तीफे की मांग की है। यह भी पढ़ें- दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन वक्ताओं ने कहा कि यदि छात्रों की समस्याओं का समाधान नहीं किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.