फिरोजाबाद, अप्रैल 4 -- फिरोजाबाद, स्कूल कैंपस एवं चुनिंदा दुकानों से होने वाले पाठ्यक्रमों की बिक्री को लेकर अभिभावक संगठन भी मुखर हो रहा है। शनिवार को अभिभावक संगठन ने जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षाधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपा। इसमें शहर के प्रमुख स्कूलों एवं पुस्तक विक्रेताओं के नाम देने के साथ में स्कूल कैंपस से ही किताबें बेचने वाले स्कूलों के नाम भी खोले। अभिभावक संगठन अध्यक्ष प्रशांत माहेश्वरी एवं अभिभावक संगठन सचिव कुलदीप गुप्ता ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि पूर्व में शिक्षाधिकारियों ने स्पष्ट आदेश दिया था कि कोई भी प्राइवेट स्कूल अपने परिसर से कॉपी, किताब एवं ड्रेस की बिक्री नहीं करेगा। अभिभावकों को किसी दुकान विशेष से खरीदने के लिए बाध्य भी नहीं करेंगे, लेकिन इसके बाद भी स्कूल संचालकों की मनमानी जारी है। कई स्कूल कैंप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.