कानपुर, जुलाई 18 -- कानपुर। सेवा भारती कानपुर प्रांत के कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र में पदाधिकारियों ने शिक्षा और स्वास्थ्य के सेवा कार्यों के जरिए आमजनों से जुड़ने के टिप्स दिए। कहा कि जनसेवा एक काम या जिम्मेदारी नहीं बल्कि मानव जीवन का एक पुण्य का कार्य है। हर कोई अपनी जिम्मेदारियों से दूसरों की सेवा का समय निकालता है तो वह पुण्य करता है। जैन मंदिर, आनंदपुरी में शुरू हुए दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। सेवा भारती के प्रांत संगठन मंत्री गजेंद्र, प्रांत अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, महामंत्री रामशंकर और बिन्दू ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। वक्ताओं ने कहा, प्रशिक्षण का उद्देश्य कार्यकर्ताओं में संगठनात्मक दक्षता, सेवा भाव, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण की भावना को जगान...