पीलीभीत, मई 15 -- पीलीभीत। सुचेतना समाज संस्था की ओर से उड़ान परियोजना के तहत मरौरी ब्लॉक के ग्राम हरकिशनापुर में बच्चों एवं किशोरियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, अधिकार एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चाइल्ड हेल्पलाइन के पर्यवेक्षक राहुल मौर्य ने बच्चों को उनके अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों 1098, 181, 1090, 1076, 102, 108, 1912, 112 के बारे में जानकारी दी और बच्चों को साइबर सुरक्षा एवं सुरक्षित स्पर्श एवं असुरक्षित स्पर्श के विषय में जानकारी दी गई। उड़ान परियोजना के प्रोग्राम ऑफिसर राजीव कुमार ने परियोजना के उद्देश्य एवं गतिविधियों के बारे में बताया। इस मौके पर सुचेतना समाज सेवा संस्था पोलीगंज की कोऑर्डिनेटर ललिता, कम्युनिटी मोबिलाइजर नीरज सोनकर, प्रवीन कुमार, वीरपाल आदि मौजूद रहे। ...