बक्सर, अप्रैल 16 -- भ्रमण आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के राज्य नोडल अधिकारी ने जिले का दौरा किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ जीविका सिलाई पीजी का निरीक्षण किया बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। संपूर्णता अभियान 2.0 के समापन पर नीति आयोग के संयुक्त सचिव, डीएमईओ, नीति आयोग व आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के राज्य नोडल अधिकारी ने गुरुवार को जिले का दौरा किया। इसके अंतर्गत चिन्हित छह प्रमुख केपीआई यानी मुख्य निष्पादन संकेतक की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इससे पहले कलेक्ट्रेट में डीएम साहिला ने उनका स्वागत किया। जिसके बाद जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, आधारभूत संरचना सहित अन्य प्रमुख संकेतकों पर विस्तृत चर्चा हुई। यह भी पढ़ें- बच्चों के समग्र विकास की नींव को सुदृढ़ करने पर केंद्रित है प...