शिक्षा, सियासी बेदारी और नशामुक्ति को लेकर आमसभा आयोजित
अररिया, सितम्बर 2 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता, युवाओं में सियासी एवं सामाजिक बेदारी तथा नशामुक्ति को लेकर फारबिसगंज के ब्लॉक रोड में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ओर से आमसभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में युवाओं को शिक्षा से जोड़ने और नशे के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर भजनपुर निवासी नवास अंसारी को कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग का जिला महासचिव मनोनीत किया गया। सभा को संबोधित करते हुए विभाग के जिलाध्यक्ष सैफ अली खान ने कहा कि शिक्षा और सियासी बेदारी समाज की तरक्की की बुनियाद है। उन्होंने कहा कि नशे की बढ़ती प्रवृत्ति युवाओं के भविष्य के साथ परिवार और समाज को भी प्रभावित कर रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी युवा, मेहनतकश और वंचितों की आवाज बनकर खड़े हैं तथा सामाजिक न्याय और बराबरी के मुद्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.