बलरामपुर, मई 31 -- बलरामपुर, संवाददाता। श्रीराम जानकी मंदिर बलुहा में आयोजित चौरसिया समाज की बैठक में शिक्षा, सामाजिक मूल्यों और नशा मुक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. बीआर चौरसिया ने सहायक आचार्य कमलेश चौरसिया को सम्मानित करते हुए कहा कि शिक्षक में आम आदमी को खास बनाने की क्षमता होती है। उन्होंने कहा कि बच्चों में मेहनत, ईमानदारी, निष्ठा और देशभक्ति की भावना विकसित करना एक अच्छे शिक्षक की पहचान होती है। बैठक के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए संगठन अध्यक्ष गणेश चौरसिया ने युवाओं के विवाह में हो रही अनावश्यक देरी पर चिंता जताते हुए समय पर वैवाहिक जीवन शुरू करने की आवश्यकता बताई। प्रधानाध्यापक सीमा चौरसिया ने अंतरजातीय विवाह के प्रति असहमति व्यक्त करते हुए पारिवारिक और सामाजिक मूल्यों के महत्व पर बल दिया।...