शिक्षा, संस्कार और संस्कृति पर सेमिनार होगा आयोजित
बक्सर, जुलाई 27 -- युवा के लिए -- डुमरांव, संवाद सूत्र। आगामी नौ अगस्त को राज्य स्तरीय सेमिनार सह महर्षि विश्वामित्र गुरु सम्मान कार्यक्रम को लेकर सोमवार को बैठक आयोजित की गई। यह कार्यक्रम स्थानीय शहीद पार्क के समीप एक निजी सभागार में आयोजित होगा। बैठक में आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए कई अहम निर्णय लिए गए। इस दौरान संस्थापक मनोज कुमार, तबरेज आलम, हरेराम, डॉ. संजय कुमार सिंह, कामेश्वर मिश्रा आदि ने बताया कि सेमिनार का मुख्य विषय शिक्षा, संस्कार व संस्कृति रखा गया है। इस विषय पर वक्ता नई शिक्षा नीति, नैतिक मूल्यों, भारतीय सांस्कृतिक विरासत, गुरु-शिष्य परंपरा तथा युवाओं के सर्वांगीण व्यक्तित्व निर्माण में शिक्षा की भूमिका पर अपने विचार रखेंगे। साथ ही सम्मानित शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो भी दिया जाएगा। (डुमरांव से अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.