रिषिकेष, अगस्त 18 -- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री एस बालकृष्ण ने प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों को राज्य में छात्र हित के मुद्दों पर निरंतर कार्य करने को प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान भी किया। यह बात उन्होंने मंगलवार को परिषद की दो दिवसीय प्रांतीय कार्यसमिति में कही। परमार्थ निकेतन आश्रम में आयोजित कार्यसमिति में परिषद के प्रदेश स्तरीय 308 पदाधिकारी शामिल हुए। उन्होंने परिषद के आगामी कार्यक्रमों, छात्रहित से जुड़े विषयों और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...