शिक्षा, संस्कार और राष्ट्रप्रेम का संगम बना भारत विकास परिषद् लक्ष्य शाखा का भव्य आयोजन
मुरादाबाद, सितम्बर 20 -- भारत विकास परिषद् लक्ष्य शाखा की ओर से रविवार को क्लासिक बैंकट हॉल में गुरुवंदन-छात्र अभिनंदन समारोह व शाखा स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता हुई। गुरुवंदन छात्र अभिनंदन समारोह में पांच विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों एवं मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों, सेवाओं एवं योगदान के लिए ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारत विकास परिषद् के प्रांतीय अध्यक्ष अजय कट्टा,प्रांतीय संस्कार संयोजक राजुल अग्रवाल व प्रांतीय सचिव व नीरज मित्तल उपस्थित रहे। समूहगान में निर्णायक मंडल द्वारा स्वर, ताल, लय, उच्चारण, सामूहिकता एवं प्रस्तुति सहित विभिन्न मानकों के आधार पर प्रतिभागी टीमों का मूल्यांकन किया गया। प्रतियोगिता में विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.