पटना, जुलाई 3 -- पाटलिपुत्र विवि के कुलपति प्रो. (डॉ.) उपेन्द्र प्रसाद सिंह के कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर टीपीएस कॉलेज में अभिनंदन समारोह हुआ। कुलपति प्रो. (डॉ.) उपेन्द्र प्रसाद सिंह ने टीपीएस कॉलेज परिवार के प्रति आभार जताते हुए कहा कि शिक्षा, शोध और पारदर्शी प्रशासन को नई ऊंचाइयों तक ले जाना उनकी प्राथमिकता है। कुलसचिव प्रो. अबू बकर रिजवी ने कहा कि कुलपति के नेतृत्व में पारदर्शिता, अनुशासन व कार्यकुशलता की नई संस्कृति विकसित हुई है। डॉ. विनय भूषण कुमार, डॉ. मुकुंद कुमार, प्रो. हेमलता सिंह, प्रो. तारिक फातमी, प्रो. राजीव रंजन, प्रो. मनोज कुमार ने उनके दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना की। रामेश्वर दास महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. श्यामल किशोर ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। संचालन डॉ. अंकित तिवारी और शिवम पराशर ने किया। वेंकटेश कुमार ने क...