शिक्षा, रोजगार व आत्मसम्मान के लिए एकजुट हों युवा: मनोज
कोडरमा, मई 23 -- झुमरी तिलैया। युवाओं के हक, अधिकार व उनके भविष्य को लेकर युवा राजद आगामी दिनों में एक बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर रहा है। इसी सिलसिले में 25 मई की सुबह 11 बजे से डोमचांच स्थित मेहता भवन में संगठनात्मक बैठक रखी गई है। यह बैठक मुख्य रूप से आगामी युवा चौपाल की सफलता व तैयारियों और उसकी रणनीति को लेकर आयोजित की जा रही है। बैठक के संबंध में जानकारी देते हुए युवा राजद के जिलाध्यक्ष मनोज रजक ने कहा कि आज देश और राज्य का युवा खुद को ठगा सा महसूस कर रहा है। युवा राजद इन बुनियादी मुद्दों पर चुप नहीं बैठने वाला। युवा चौपाल के माध्यम से हम गांव-गांव और चौक-चौराहों तक जाएंगे,युवाओं को एकजुट करेंगे और उनके अधिकारों के लिए एक जोरदार आवाज बुलंद करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.