शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य के मुद्दों पर आंदोलन करेगी यूथ कांग्रेस
बुलंदशहर, सितम्बर 6 -- यूथ कांग्रेस की बैठक में शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर आगामी आंदोलन की रणनीति तैयार की गई। बैठक में संगठन को बूथ और विधानसभा स्तर तक मजबूत करने के साथ ही गांव-गांव तक जनसमस्याओं को उठाने पर जोर दिया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब की टीम के रजत यादव मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि गांव और शहर दोनों क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी अस्पतालों की स्थिति चिंता का विषय है। यूथ कांग्रेस को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और स्थानीय समस्याओं को लेकर गांव-गांव तक जनआंदोलन खड़ा करना चाहिए, जिससे आम जनता की आवाज सरकार तक पहुंच सके। युवा जिला अध्यक्ष इसराइल गहलोत ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में मजबूत और सक्रिय संगठन तैयार करने पर जोर दिया। प्रदेश सचिव ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.