बस्ती, अप्रैल 16 -- बस्ती। मेधा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष दीन दयाल त्रिपाठी के संयोजन में बुधवार को यूजीसी का नया नियम वापस लिये जाने की मांग को लेकर बापू प्रतिमा के समक्ष धरना दिया। दीनदयाल त्रिपाठी ने शिक्षा बचाओ-भविष्य बचाओ नारे के साथ शिक्षा व रोजगार के क्षेत्र में सवर्णों को भी अन्य वर्ग के लोगों की तरह ही समान अवसर देने की मांग की। कहा कि मेधा लगातार शिक्षा के सवाल व उसके बाजारीकरण के विरोध में संघर्षरत है। यह आन्दोलन चरणबद्ध ढंग से जारी रहेगा। कहा कि यूजीसी की नीतियां शिक्षा की गुणवत्ता व समान अवसर दोनों को प्रभावित कर रही है। यह केवल नीति का सवाल नहीं, बल्कि देश के भविष्य का प्रश्न है।इसलिए समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर आवाज उठाना चाहिए। इस दौरान प्रशान्त पाण्डेय, रामरीका पाण्डेय, राहुल त्रिपाठी, प्रतीक मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.