रामगढ़, अक्टूबर 4 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। ऑल इंडिया मिल्ली काउंसिल झारखंड प्रदेश का रामगढ़ जिला स्तरीय संगठनात्मक निर्वाचन सम्मेलन रविवार को बिंझार स्थित मान्या पैलेस बैंक्वेट हॉल में संपन्न हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मजीद आलम और संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष शाहनवाज खान ने किया। सम्मेलन में संगठन के विस्तार, शिक्षा, सामाजिक एकजुटता और जरूरतमंदों की मदद को लेकर विचार-विमर्श किया गया। सम्मेलन का शुभारंभ जिला संयोजक सागिर हुसैन के स्वागत भाषण से हुआ। प्रदेश महासचिव मो. कुद्दूस अंसारी ने शिक्षा की अहमियत पर जोर देते हुए समाज को संगठित और मजबूत बनाने का आह्वान किया। दिल्ली से पहुंचे तैयब असगर ने कहा कि हजरत मुहम्मद साहब ने पूरी इंसानियत को गरीबों, यतीमों और जरूरतमंदों की मदद का संदेश दिया। प्रेम, दया, भाईचारे और इंसाफ के साथ कमजोर व...