शिक्षा, चिकित्सा और रोजगार के मुद्दों को लेकर भीम आर्मी का प्रदर्शन
सहारनपुर, अगस्त 21 -- सहारनपुर। शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार और गरीब मजदूरों को उचित मजदूरी दिलाने सहित विभिन्न जनहित की मांगों को लेकर गुरुवार को भीम आर्मी भारत एकता मिशन के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जिला प्रभारी सन्नी गौतम के नेतृत्व में रामलीला मैदान से जिला कलेक्ट्रेट तक पदयात्रा निकाली और प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जिला अस्पताल में बेहतर चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराने तथा सीटी स्कैन, एमआरआई, एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड जैसी आवश्यक जांच सुविधाएं जरूरत के अनुसार 24 घंटे उपलब्ध कराने की मांग की गई। मरीजों के साथ लापरवाही पर रोक लगाने की भी मांग उठाई गई। कक्षा एक से आठ तक के सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शिक्षकों की नियमित उपस्थिति और शिक्षा व्यवस्था की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। जिला प्रभार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.