सीवान, जून 1 -- जीरादेई, एक संवाददाता। प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सुरवल में कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया गया। इस दौरान सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका कौशर प्रवीन के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह में ऐसा मार्मिक माहौल बना कि उपस्थित शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों व ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं।

कार्यक्रम का उद्देश्य वर्षों तक अपने स्नेह, मातृत्व, अनुशासन और कुशल नेतृत्व से विद्यालय को नई पहचान देने वाली कौशर प्रवीन की विदाई को सभी ने एक ऐसे अध्याय के समापन के रूप में देखा, जिसने अनगिनत बच्चों के सपनों को दिशा दी। मौके पर अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ व स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया। सहकर्मियों ने बताया कि 1 फरवरी 2012 से उन्होंने सुरवल विद्यालय का नेतृत्व संभालते हुए शिक्षा, अनुशासन व मानवीय मूल्यों की ऐसी मिसाल काय...