मुंगेर, जुलाई 27 -- धरहरा, प्रवीण सिंह/एक संवाददाता। धरहरा प्रखंड के अमारी गांव की 25 वर्षीय रेखा कुमारी ग्रामीण बेटियों और महिलाओं के लिए प्रेरणाश्रोत बन गईं हैं। इंटर तक शिक्षा प्राप्त रेखा पिछले दो वर्षों से शिक्षा मार्गदर्शक के रूप में अपने समुदाय की किशोरियों के साथ जीवन कौशल की कक्षाएं संचालित कर रही हैं। वह करीब 30 छात्राओं के साथ नियमित रूप से संवाद कर उन्हें आत्म विश्वास, नेतृत्व क्षमता, शिक्षा का महत्व, लैंगिक समानता, निर्णय लेने की क्षमता और जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी देती हैं। रेखा कुमारी गांव की महिलाओं को साक्षर बनाने का भी प्रयास कर रही हैं। खासकर जो महिलाएं हस्ताक्षर नहीं कर पाती थीं, उन्हें हस्ताक्षर करना और बुनियादी साक्षरता सिखाती हैं। इसके साथ ही घरेलू हिंसा की घटनाओं को रोकने के लिए महिलाओं को जागरूक कर...