बागेश्वर, जनवरी 28 -- बागेश्वर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में राज्य स्तरीय "नवसृजन - शिक्षा-नवाचार शिक्षण सामग्री प्रतियोगिता का आयोजन तीन एवं चार फरवरी को होगा। यह जानकारी कार्यक्रम समन्वयक रवि कुमार जोशी ने दी। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन के द्वितीय सेमेस्टर के प्रशिक्षणार्थियों के लिए आयोजित की जा रही है, जिसमें उत्तराखंड राज्य के सभी 13 डायट के प्रशिक्षु प्रतिभाग करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...