उन्नाव, अगस्त 23 -- उन्नाव, संवाददाता। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद का 46 वां प्रांतीय अधिवेशन, शैक्षिक संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह शनिवार को एसवीएम इंटर कॉलेज, संतपूरन दास नगर के आस्था सभागार में हुआ।

कार्यक्रम का विवरण शिक्षक नेता वेणु रंजन भदौरिया के संयोजन में हुए कार्यक्रम में प्रदेश के 75 जिलों से करीब 975 प्रधानाचार्य और शिक्षाविद शामिल हुए। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं पर आगामी मानसून सत्र में चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थान मजबूत होंगे तो देश मजबूत होगा।

सांसद का योगदान सांसद डॉ. सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने कहा कि शिक्षक और प्रधानाचार्य राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने शिक्षक समुदाय को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि...