शिक्षण संस्थान की महिला गार्ड से छेड़छाड़
मेरठ, मार्च 23 -- सोमवार को पांचली खुर्द स्थित शिक्षण संस्थान में गार्ड की ड्यूटी कर रही महिला से कॉलेज के ही तीन छात्रों ने छेड़छाड़ कर दी। घटना को लेकर संस्थान में हंगामे की स्थिति बन गई। पुलिस ने तीन छात्रों को हिरासत में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है। सोमवार सुबह पांचली खुर्द स्थित एक शिक्षण संस्थान में पढ़ने वाले तीन छात्र कालेज पहुंचे। आरोप है कि तीनों छात्रों ने वहां ड्यूटी पर तैनात महिला गार्ड से दुर्व्यवहार कर छेड़छाड़ कर दी। घटना की जानकारी पर सिक्योरिटी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और छात्रों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि इस दौरान छात्रों ने उसे भी जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान शिक्षण संस्थान में हंगामे की स्थिति बन गई। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर घटना की जांच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.