पूर्णिया, मई 11 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।शिक्षण संस्थानों से लेकर सड़कों पर पुलिस की लगातार नजर है। सोमवार को शहर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पुलिस की उड़ान टीम ने दस्तक दी एवं वहां पढ़ रही बच्चियों की हौसला अफजाई की। इधर, पुलिस की अन्य टीम ने जिले के थाना क्षेत्रों में वाहन जांच की। इस दौरान सड़क सुरक्षा से लेकर अपराध नियंत्रण पर पुलिस का फोकस रहा। ट्रैफिक नियम तोड़कर वाहन परिचालन पर जहां चालकों को जागरूक किया गया, वहीं वाहनों एवं संदिग्धों की तलाशी भी ली गई, ताकि अवैध सामानों के परिवहन पर नकेल कसा जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...