बाराबंकी, जनवरी 23 -- बाराबंकी। नगर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में वसंत पंचमी पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शिक्षण संस्थानों में मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई तो कई जगह तहरी भोज का आयोजन किया गया। सुबह स्नान कर मंदिरों में पूजा पाठ भी लोगों ने किया। नगर के गायत्री मंदिर में यज्ञोपवित, नामकरण समेत कई कार्यक्रम हुए। वसंत पंचमी के अवसर पर नगर के गायत्री मंदिर में सुबह 9.30 बजे गुरुजी का आध्यात्मिक जन्मदिन मनाया गया। तत्पश्चात विभिन्न अनुष्ठान किए गए। इस दौरान पांच अन्नप्राशन, छह विद्यारंभ, 11 दीक्षा, तीन वरवधु परिचय, पांच कुंडीय यज्ञ संपन्न हुआ। वसंत पंचमी के अवसर यहां सरस्वती पूजन के साथ साथ सरस्वती के वाहन हंस की भी पूजा की गई। इस अवसर पर गायत्री परिवार के जिला समन्वयक एपी शर्मा, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, आरपी सिंह तथा संजय म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.