विकासनगर, जनवरी 23 -- पछुवादून के शिक्षण संस्थानों में वसंत पंचमी के पर्व पर मां सरस्वती की पूजा-अर्चना और हवन किया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधा। द्रोणा पब्लिक हाईस्कूल लक्ष्मीपुर-बरोटीवाला में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने मां सरस्वती का पूजन कर हवन किया। प्रधानाचार्य राजपाल बिष्ट ने बच्चों को वसंत पंचमी के धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व की जानकारी दी। द एनफील्ड सीनियर सेकेंड्री स्कूल में हवन किया गया। इसके अलावा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बाबूगढ़, सरस्वती विद्या मंदिर हरबर्टपुर, महर्षि अरविंद घोष इंटर कॉलेज डाकपत्थर, सरस्वती शिशु मंदिर लाखामंडल सशिविमं अस्पताल रोड विकासनगर में भी हवन पूजन किया गया। बाबूगढ़ में प्रधानाचार्य कलीराम भट्ट ने छात्रों को बताया कि वसंत जीवन में नई ऊर्जा का संचार करता है। सरस्वत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.