बागपत, मार्च 31 -- बड़ौत। नगर की शिक्षण संस्थानों में भगवान महावीर की जयंती मनाई गई इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। वनस्थली पब्लिक स्कूल में भगवान महावीर जयंती का पावन पर्व हर्षोल्लास मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान महावीर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं मंगलाचरण के साथ की गई। छात्रों द्वारा भगवान महावीर के जीवन पर आधारित सुंदर नाटक, भाषण एवं भक्ति गीत प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने सभी का मन मोह लिया। छोटे छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में भगवान महावीर जन्म कल्याणक पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। शुभारंभ णमोकार मंत्र के सामूहिक उच्चारण से हुई, जिसके बाद विद्यालय में विशेष सभा का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.