मुरादाबाद, जुलाई 6 -- भारतीय जन संघ के संस्थापक व महान शिक्षाविद डॉ .श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती को रामसरन लाल मेमोरियल इंटर कॉलेज में समारोह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय हिंदू रक्षा सेना के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रधानाचार्य जगदीश सक्सेना ने सभी अध्यापक अध्यापिकाओं एवं छात्र-छात्राओं के साथ डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके चरण कमल में कोटि-कोटि नमन वंदन करके भारत माता की रक्षा सुरक्षा एवं सम्मान के लिए उनके द्वारा प्रतिस्थापित मान बिंदुओं को अपने जीवन में उतारते हुए जनमानस को जागरूक करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर धर्मवीर सिंह ,जयपाल सिंह ,रघुवीर सिंह ,अनिल कुमार ,प्रमोद कुमार, अशोक कुमार, आदेश कुमार, निवेश कुमारी, पूनम शर्मा ,मधु ,संजना कुमारी ,दामिनी ,मनीषा कुमारी ,तमन्ना ने भी छात्र-छात्राओ...