चित्रकूट, अप्रैल 18 -- चित्रकूट, संवाददाता। जिले में नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत विभिन्न शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जिसमें मानव श्रृंखला बनाई गई। छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। इसके साथ ही नारी सशक्तिकरण का समाज में संदेश दिया गया। मुख्यालय कर्वी स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज में डीआईओएस रविशंकर की मौजूदगी में कार्यक्रम हुआ। प्रधानाचार्या शशिकला की अगुवाई में अभियान के तहत विद्यालय की छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया। इस दौरान विद्यालय की शिक्षिकाएं राधा, श्रुति पांडेय, प्रियांशी गुप्ता, नेहा विश्वकर्मा, रंजना गर्ग, विनीता रानी गुप्ता, प्रज्ञा पाठक, गरिमा सिंह, चंद्रभागा, ऋतु द्विवेदी, नीलम जैन, शोभा देवी, शालिनी श्रीवास्तव आदि मौजूद रही। यह भी पढ़ें...