मेरठ, अप्रैल 19 -- जनपद के सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, स्ववित्तपोषित माध्यमिक विद्यालयों, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड से संबद्ध स्कूल और सभी महाविद्यालय व विश्वविद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2026-27 के दौरान निःशुल्क मनोशैक्षिक (साइकोएजुकेशन) प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक मेरठ राजेश कुमार ने स्कूलों के सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी किए हैं। वहीं मनोवैज्ञानिक डॉ. मनीषा तेवतिया ने बताया कि पूरे साल सभी महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों में भी यह सत्र चलेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा जारी पत्र में बताया गया कि मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र, मेरठ के माध्यम से यह विशेष पहल की जा रही है। वर्तमान समय में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य, व्यवहारिक चुनौतियों और भावनात्मक संतुलन से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.