पलामू, जनवरी 27 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। गणतंत्र दिवस पर शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रीय तिरंगे को सलामी दी गई। एनपीयू में कुलपति प्रो. डॉ दिनेश कुमार सिंह ने झंडोत्तोलन किया। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर एनपीयू कुलपति डॉ दिनेश कुमार सिंह ने झंडोत्तोलन किया। पश्चात विभिन्न संबद्ध कॉलेजों की एनसीसी टुकड़ियों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक परेड का उन्होंने निरीक्षण किया तथा कैडेट्स के अनुशासन, समर्पण एवं राष्ट्रभक्ति की भावना की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत का गणतंत्र दिवस हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान की सर्वोच्चता और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। 26 जनवरी 1950 भारतीय इतिहास का स्वर्णिम दिन है, जब भारत एक संपूर्ण स्वतंत्र, संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष एवं लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में स्थापित हुआ। डॉ भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.