लखनऊ, दिसम्बर 17 -- लखनऊ, संवाददाता। शिक्षण संस्थानों में ड्रेस कोड का कड़ाई से पालन कराए जाने की मांग को लेकर विश्व हिन्दू परिषद (वीएचपी) व बजरंग दल अवध प्रांत के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को हजरतगंज स्थित पटेल प्रतिमा पर प्रदर्शन किया। वहीं माध्यमिक शिक्षा निदेशालय (शिविर कार्यालय)तक मार्च निकाला और घेराव कर पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। लखनऊ पश्चिम जिले के अध्यक्ष सुभाष शर्मा और संगठन मंत्री समरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षण संस्थानों में शैक्षणिक ड्रेस कोड के प्रति अनुशासनहीनता देखने को मिल रही है। विभिन्न विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, विद्यालयों (सरकारी व गैर सरकारी) में अनेको छात्राएं बुर्के में मुंह ढककर आ रही हैं। जिससे उनकी पहचान करना असंभव हो जाता है। ये पूर्ण रूप से अनुचित है। उन्होंने कहा कि कक्षाओं में इस प्रकार मुंह ढक कर क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.