शिक्षण संस्थानों खेल गतिविधि आयोजित
बेगुसराय, अगस्त 29 -- भगवानपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर प्रखंड के शैक्षणिक संस्थानों में खेल एवं फिटनेस संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया गया। महान हॉकी खिलाड़ी एवं भारत के महानतम खिलाड़ियों में से एक मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर प्रत्येक वर्ष 29 अगस्त को 'राष्ट्रीय खेल दिवस' मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना, युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना तथा स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना है।इस वर्ष राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह का प्रमुख संदेश 'एक घंटा खेल के मैदान में है। इसके माध्यम से प्रत्येक बच्चों को प्रतिदिन कम-से-कम एक घंटा खेल एवं शारीरिक गतिविधियों के लिए समर्पित करने हेतु प्रेरित किया गया। यह भी पढ़ें- Pakur News: पाकुड़िया प्रखंड के सभी सरकारी स्कूलों में मनाया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.