शिक्षण संस्थानों को बचाने की लड़ाई लड़ रही कांग्रेस : राजेंद्र पाल गौतम
अमरोहा, जुलाई 28 -- अमरोहा। प्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रभारी, पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम व राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम का दिल्ली से रामपुर जौहर यूनिवर्सिटी जाते वक्त मंगलवार को जोया में जिला कांग्रेस कमेटी पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया के नेतृत्व में स्वागत किया। स्थानीय पदाधिकारियों ने दोनों पार्टी नेताओं को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व संविधान निर्माता बाबा साहेब डा.भीमराव आंबेडकर की तस्वीर भेंट की।राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि सभी कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर 2027 के चुनाव में जुट जाएं। यह चुनाव लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है। निर्दोष छात्र-छात्राओं पर भांजी लाठियों का हिसाब बराबर करने का चुनाव है। केंद्र सरकार की लाठियों से छात्रों के निकले खून की एक-एक बूंद का हिसाब लिया जाएगा। हर हाल में इंडिया गठबंधन चुना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.