सहारनपुर, जनवरी 31 -- शिक्षण संस्थाओं में संत शिरोमणि गुरु रविदास का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल में शिक्षकों ने गुरु रविदास के चित्र पर माल्यार्पण उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर प्रधानाचार्य रुपेश सैनी, शिवकुमार सैनी, अनिता सैनी, वंदना ध्रुव, सुनिता चौधरी व संदीप धीमान आदि रहे। वहीं राष्ट्रदेव इंटरनेशनल एकेडमी में छात्रों ने गुरु रविदास के प्रसिद्ध भजनों और शबद का गायन कर वातावरण भक्तिमय बना दिया। वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास का जीवन हमे सिखाता है कि कोई भी व्यक्ति जन्म से नहीं बल्कि अपने कर्मों से महान बनता है। इस दौरान प्रधानाचार्य शिवानी अग्रवाल, संदीप कुमार, मेनका, सोनिया, मनिका, रिया, नंदिनी, उपेश कुमार और विपिन चौधरी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.