शिक्षण संस्थाओं में मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती
सहारनपुर, मई 10 -- नानौता। नगर एवं क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। शनिवार को विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। लार्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य आदेश कुमार ने कहा कि महाराणा प्रताप त्याग, पराक्रम और स्वाभिमान के प्रतीक थे। उनका जीवन हमें राष्ट्रप्रेम, साहस और आत्मसम्मान की प्रेरणा देता है। विद्यार्थियों को उनके आदर्शों पर चलने तथा देश व समाज के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया गया। इसके अलावा ग्रीनफील्ड एकेडमी, जनता मॉन्टेसरी जूनियर हाईस्कूल, अर्जुन आदर्श विद्यालय, हर्ष मॉडर्न पब्लिक स्कूल सहित विभिन्न विद्यालयों में जयंती मनाई गई। यह भी पढ़ें- शिक्षण संस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.