पलामू, अप्रैल 6 -- मेदिनीनगर। वाईजेके स्टूडेंट्स फेडरेशन के जिलाध्यक्ष बिपिन यादव ने मेदिनीनगर शहर के गैर-सरकारी स्कूलों में मनमाने तरीके से शिक्षण शुल्क तथा शिक्षण समग्री के नाम पर अत्यधिक शुल्क लिए जाने पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने जिला प्रशासन से प्राईवेट स्कूलों के मनमानी पर अंकुश लगाने की मांग की है। पहली व दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों के पुस्तक के लिए भी औसतन पांच से छह हजार रुपए का भुगतान करना पड़ रहा है, जो मध्यवर्गीय परिवारों के लिए यह बहुत बड़ी रकम होती है। इससे मध्यवर्गीय परिवारों के बच्चे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से दूर होने को विवश हो रहे हैं। सरकार और जिला प्रशासन से उन्होंने हस्तक्षेप की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.